उज्जैन पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ नेहा और उसके तीन साथी दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरियादी रतनलाल सेन ने शिकायत की थी कि बेटे की शादी के लिए आरोपियों ने लड़की दिखाकर ₹1.5 लाख लिए। शादी के दूसरे दिन दुल्हन फरार हो गई। जांच में पता चला कि लड़की का असली नाम पूजा पति विनोद है, जिसने फर्जी नाम से शादी की।