थाना मूसानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों जाहर सिंह व महेंद्र को ग्राम क्योटरा बांगर के जंगल में यमुना नदी के किनारे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।