सदर कोतवाली पुलिस ने बीते शुक्रवार की देर रात गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त चंद्रमा सिंह गाजीपुर जिला बेटावर कला गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया चंद्रमा सिंह के पिकअप वाहन से गौ तस्करी की जाती थी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे दी है।