दूध कसौय गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा दोपहर बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान दूध कसोय निवासी महावीर यादव का पुत्र विनोद यादव के रूप में की गई है। दुर्घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।