प्रखंड के परसपानी पंचायत अंतर्गत रंगमंच मैदान में शनिवार को 12:00 बजे दिन में करम महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गोड्डा कल्पना देवी मुख्य रूप से मौजूद थे।