कालपी में यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, वही बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बेतवा नहर डिवीजन प्रथम उरई के मुताबिक गुरुवार की सुबह 8 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर कालपी में 106.540 मीटर दर्ज किया गया है, वही मरगाया क्षेत्र से गुजरने वाली नून नदी का जलस्तर 133.260 मीटर तक पहुंच गया है, यहां लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।