पानीपत में नगर निगम द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।इसी के चलते शुक्रवार को नगर निगम की टीम किला थाना क्षेत्र में पहुंची और अवैध रूप से किए गए कब्जो को छुड़वाया। साथ ही दुकानों के बाहर बनाए गए थर्डों को भी तोड़ा गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में कहीं भी अतिक्रमण नहीं फैलने दिया जाएगा और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।