कोरबा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सांप के डसने से 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई। यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटल आवास, साडा कॉलोनी की है। मृतका की पहचान करिश्मा खैरवार के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब करिश्मा रात में अपनी माँ के साथ बिस्तर पर सो रही थी। उसी दौरान एक जहरीले करैत सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही क