भारतीय जनता पार्टी नाथनगर दक्षिणी मंडल की ओर से रविवार को करीब तीन बजे अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने की। समारोह में छह मोर्चा के नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र और मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया।