बीते 3 दिन पहले शाहाबाद के 8 वी कक्षा के दो दोस्त आर्यन और तुषार झांसा नहर पर नहाने के लिए आए थे। जिसमें एक दोस्त आर्यन जिसकी उम्र 14 साल है। वह नहर में डूब गया था। वही आज 3 दिन बाद गोताखोर परगट सिंह ने आर्यन का शव गांव दबखेड़ी के समीप नहर से बरामद कर लिया गया है। और परगट सिंह ने शव को नहर से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया है।