Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 23, 2025
मानगो में शनिवार को सात बजे इमामबारगाह में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस के बाद नौहाखानी व सीनाजनी हुई। पैगंबर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद साहब और उनके नवासे इमाम हसन अलैहिस्सलाम का ताबूत निकला। अकीदतमंदों ने ताबूत को बोसा दिया और फूल चढ़ाए। मजलिस में मौलाना ने पैगंबर-ए-अकरम और इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत को याद किया और बताया कि किस तरह इन्हें जहर दिया गया था।