गुरुवार रात दस बजे के आसपास उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान का रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साजिदनगर फ्लाईओवर पर स्वागत के बाद, मंत्री संत शिरोमणि रविदास गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्यमियों की समस्याओं को जानने पर जोर दिया।