भभुआ पटेल चौक से शराब के नशे में हंगामा कर रहा एक पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ भगवानपुर थाना क्षेत्र के और ओरगाईं गांव निवासी मोहन बिंद के पुत्र पांडा बिंद बताया जाता है। जो भभुआ पटेल चौक पर जैसे ही पुलिस को देखा भागने का प्रयास किया। जहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।