गांव गजरपुर में जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।