चैनपुर के रमौली गांव में घर के सामने मरा हुआ पाड़ी फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जहां एक पक्ष के आठ लोग घायल हैं। यह घटना रविवार की सुबह 10:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के रमौली गांव निवासी धनई राम अनिल कुमार व पत्नी ज्योति देवी विनोद राम व पत्नी कुमकुम देवी सुभाष राम सोनिया देवी एवं महेंद्र राम घायल है।