पलवल, इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हथीन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस,जेजेपी व भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद पांच वर्षों तक प्रदेश को लूटने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इनेलो पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।