भागलपुर जिले के सुल्तानगंज अपर रोड स्थित बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में इस बार दुर्गा महाआरती का आयोजन अत्यंत भव्य और अलौकिक अंदाज में किया गया। यह महाआरती बनारस की तर्ज पर संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तीन विद्वान पंडितों द्वारा वैश्विक शांति और कल्याण की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए माता चंद्र घंटा की महा