बुरहानपुर पुलिस को आधुनिक 10 नए वाहन मिले है। यह आपात सेवाओं में उपयोग किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय भोपाल से वाहन मिलने के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों और चौकियों में आवंटित किए गए। गुरुवार शाम 4 बजे कंट्रोल रूम से एसपी आशुतोष बागरी ने सभी नए वाहनों केा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए एफआरवी (डायल-112) वाहन आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस है।