पिहोवा के गांव जलबेड़ा में मारकंडा नदी का अब जलस्तर घट गया है।मारकंडा नदी में खतरे के निशान से नीचे पानी बह रहा है। आज मारकंडा नदी में 8745 क्यूसेक पानी बह रहा है। जोकि खतरे के निशान से नीचे है। गेज रीडर योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अबकी बार लगातार पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई बारिश की वजह से मारकंडा नदी अपने उफान पर बह रही थी।