पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर गिरी टोला में बिजली करंट से एक युवती की मौत हो गई। मृतका राजेश्वर गिरी की 20 वर्षीय पुत्री बताई जाती है। घर में ही करंट से मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ उक्त घटना को लेकर जुट गई। जिसे आप तस्वीरों के माध्यम से भी देख पा रहे है। उक्त जानकारी शनिवार की शाम 6 बजे दी गई।