साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण देखा जा रहा है। चंद्रग्रहण का नजारा रात 9:56 बजे शुरू हुआ जो 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। रात 1.26 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। महाकाल मंदिर में चंद्र ग्रहण से पहले 9:30 बजे आरती हुई। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। आम दिनों में रात 10.30 बजे शयन आरती के बाद 11 बजे पट बंद होते हैं।