बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से नाराज़ मोहनपुर प्रखंड के ग्रामीणों ने पत्थर घाट चौक के पास NH-122B को जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा। लोगों का आरोप था कि अधिकांश बाढ़ पीड़ितों को अब तक अनुग्रह राशि नहीं मिली है। त्योहारी भीड़ के कारण स्थिति और भी जटिल हो गई।