जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गतिमान मानसून सीजन में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ था। जिसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। वहीं यमुनोत्री नेशनल हाइवे अनेक स्थानों पर अवरुद्ध हुआ है,जिसे सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।