बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से कभी सांसद रहे एवं बिहार सरकार में मंत्री रह चुके विजय कृष्ण ने बाढ़ में रविवार को लगभग 12 बजे बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बाढ़ की जनता अपने नेता का चयन सोंच समझ कर करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र हमेशा से राजद का सीट रहा है।