क्षेत्र के रजवाड़ी में गाजीपुर और वाराणसी को जोड़ने वाले गोमती नदी के ऊपर फोरलेन पर बने पुल के सुरक्षा मानकों की जाँच-पड़ताल के नाम पर अब केवल समय बिताया जा रहा है। जिसके चलते लगभग एक पखवारे बाद भी गुरुवार की शाम 5 बजे तक पुल के 2 लेन को बंद रखा गया है। उक्त पुल से केवल बाइक और टेम्पो जैसे वाहन ही गुजर पा रहे हैं।