ब्रह्मपुर के बीएन हाई स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार की दोपहर 1 बजे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा शामिल हुए। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और फूलमालाओं से अभिनंदन किया।