प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव,एमके स्टालिन सहित अन्य लोगों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार की दोपहर 3 बजे आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में विपक्षी नेताओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।