गुरुवार 4 बजे करीब गहोरा गांव की रहने वाली बेगमपति पत्नी यशपाल पर गोवंश पशु ने हमला कर दिया। जिसमें बेगमपति घायल हो गई। वहीं घायल महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया है।