अरोड़ा वंश सभा समिति संगरिया के चुनाव आज सम्पन्न हुए। आज शनिवार को शाम को मतदान सम्पन्न हुआ। शनिवार शाम 7 बजे घोषित किए गए चुनाव नतीजों में अध्यक्ष पद राजेश डोडा ने विजय कामरा पर 599 वोटो से जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर पुनीत सुखीजा संदीप चुग पर 571 वोट से जीत दर्ज की। अन्य पदों पर पूर्व में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।