राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के अभिभावक शिक्षक संघ के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। जिसमें अमन भारद्वाज को अध्यक्ष, सरिता देवी को उपाध्यक्ष, सतपाल शर्मा को संयुक्त सचिव, बाबूराम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। मुख्य सलाहकार पद के लिए कुशल सिंह व रणजीत सिंह का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त दौलत राम, इंद्रा देवी, सुरेश, मदन सिंह, सुरेंद्र तथा बलबीर सिंह को सदस्य चुना।