गुरुवार रात 10:00 बजे मधुबनी शहर के सूड़ी हाई स्कूल प्रांगण में 10 दिवसीय इंद्र पूजा अशोक मेला का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री सह मधुबनी विधायक समीर महासेठ पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ मधुबनी नगर निगम के मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय ने किया है। मौके पर कई अन्य स्थानीय समाज सेवी,जनप्रतिनिधि गणमान्य व्यक्ति दिखे।