मोहन गार्डन में सुदर्शन एनक्लेव में सुबह करीब 7:15 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। एक 30 साल पुराने मकान की छत अचानक गिर गई, जिसमें शेखर, आरती और एक बच्चा मलबे में दब गए। तीनों लोग बच गए, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सबसे पहले पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।