शुक्रवार के सुबह करीब 11:00 बजे चनपटिया में एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज चनपटिया अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक ने अपना नाम अंगद महतो बताया है। उसने अपने पिता का नाम कन्हैया महतो और घर का पता महना गनी (बाजार) बताया है।