आज दिन शुक्रवार को निवाड़ी के भाजपा विधायक अनिल जैन ने अपने घर पर जनता दरबार लगाया। जहां पर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों से उन्होंने मुलाकात की और उनसे संवाद किया और उनका हाल-चाल जाना तो वहीं उनकी समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही अवगत कराकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। जिसमें तमाम क्षेत्रवासी व स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।