मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौंजा गांव में शुक्रवार और शनिवार मध्य रात्रि में अमरेश कुमार नामक नाबालिग लड़का को सांप ने काट लिया। वहीं शनिवार सुबह 5:00से6:00 बजे के बीच सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार झाड़-फूंक करने के चक्कर में काफी ज्यादा समय बर्बाद कर दिया गया। जिस कारण जहर फैल गया है।