बाढ़ प्रखंड के राणा बिगहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह की मंगलवार की शाम करीब 5 बजे करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर कई पैक्स अध्यक्ष और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, अनिल सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह 9 बजे बाढ़ कोऑपरेटिव बैंक लाया जाएगा।