बरवाला तहसील के गांव मौली में गंदे पानी की निकासी की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लगभग 2978 की आबादी वाले मौली गांव में 1557 पुरुष और 1421 महिलाएं रहती हैं। इसके साथ ही आसपास की इंडस्ट्री, ईंट भट्टो, पोल्ट्री पर काम करने वाले प्रवासी भी किराए पर रहते हैं। मौली गांव लगातार बढ़ती जनसंख्या के साथ बुनियादी सु