मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र हाजीगंज गांव निवासी पचास वर्षीय एक व्यक्ति की मछली पकड़ने के दौरान गोमती नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक का शव आज 8 सितम्बर सोमवार को गोताखोरों की खोजबीन से नदी से बरामद किया गया है। मृतक जगन्नाथ रैदास रविवार की सुबह अपने घर मछली पकड़ने निकला था। जिसका शव आज दोपहर बरामद हुआ।