छिकहरा गांव निवासी ग्यासी अहमदाबाद में मेहनत-मजदूरी का काम करता है जबकि पत्नी आकांक्षा और डेढ़ वर्षीय बेटी वंशिका गांव में रहते थे। शुक्रवार को मां खाना बनाने लगी। तभी खेलते-खेलते वंशिका घर से दूर स्थित कुएं के पास चली गई और गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार समय 9 बजे मृतिका के चाचा दीपक ने मीडिया को जानकारी दी। इकलौती बेटी की मौत से परिवार सदमे में है।