हांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा की दुकान पर सोमवार को सात-आठ हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने अक्षय शर्मा के कारिंदे प्रमोद (26), निवासी सिसाय पुल को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।