मेरठ की पुलिस लाइन में एक मकान की छत गिर गई है। छत जर्जर हालत में थी। रविवार रात अचानक भरभराकर गिर गई। 8 लोग मलबे में दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर बाहर आ गए।पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद फायर बिग्रेड टीम और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। रेस्क्यू जारी सभी को बाहर निकाला। पास के सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर 7 लोग खतरे से बाहर हैं।