बहांग के पास नेपाली मूल की एक महिला व्यास नदी में बह गई और कुछ दूर नदी के बीच में फंस गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने उसे नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिले के पति ने बताया की महिला को मिर्गी के दौरे पड़ते है। उसका नाम पाल्मो है और उसका नाम पेमा है। वे सीमा सड़क संगठन (BRO) में मज़दूरी करते हैं।