कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर महिला से ज्यादती के मामले में मनोहरथाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। घटना करीब एक माह पहले की बताई है। पीड़िता का आरोप है कि दिलीप माली उसे बहला फुसला कर भगाकर ले गया था।बाद में उसके साथ ज्यादती की। फिर छोड़कर भाग गया। जानकारी पर परिजन महिला को अपने साथ लेकर आए।महिला ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। पुलिस ने जांच शुरु की।