विधायक रामसिंह कैड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों ने गैरसैंण में सदन को नहीं चलने दिया। शुक्रवार छह बजे विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में क्षेत्र की समस्याओं को रखा जा सके इसके लिए मानसून सत्र का आयोजन किया था। कई कांग्रेस के विधायकों ने पहले दिन से ही सदन को नहीं चलने दिया।