रामगढ़ कस्बे के केशवनगर में बुधवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।गुरुवार शाम छह बजे केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।