कालका। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। ताजा मामला अहाता मुरारी लाल क्षेत्र का है, जहां स्कूटर पर जा रहे सुशील कुमार साहनी एक आवारा कुतिया के पीछे पड़ने से हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार साहनी किसी रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे गली में पहुंचे, वहां मौजूद एक कुतिया ने भौंकते