शनिवार को अथमलगोला प्रखंड सह अंचल के नए भवन में भूमि विवाद के निपटारा हेतु प्रथम जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित थे। इस संबंध में संध्या 6 बजे सीओ अपर्णा कुमारी ने बताया कि भूमि विवाद के निपटारे हेतु अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें दो मामलें का निपटारा किया गया। वही एक नया एक मामला आया।