15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस दौरान उसकी सहेली से छेड़खानी की गई। दोनों सहेलियां गंगनहर पर मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार पर नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान उन दोनों के जानने वाले दो युवक वहां पहुंच गए। एक युवक एक नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले गया। इस बीच दूसरे युवक ने उसकी सहेली से छेड़खानी कर दुष्कर्म करने की कोशिश की।