बुरहानपुर नगर निगम द्वारा त्योहारों के समय दिन की सफाई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इंदौर की तर्ज पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकलने के बाद निगम के सफाई कर्मचारियों ने बाजार की सड़कों पर हुई गंदगी और कचरे को साफ करने जुड़ गए। एक घंटे के अंदर ही नगर निगम के कर्मचारियों ने बाजार क्षेत्र में कचरे को साफ कर सड़क को स्वच्छ किया।