यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, वही तटवर्ती इलाकों के लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव बुढाना में यमुना नदी के किनारे टापू पर रह रहे चार लोग फंस गए हैं, सूचना पर पुलिस ने स्टीमर की मदद से चारों लोगों को यमुना नदी से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।